highlightUttarakhand

सीएम धामी ने पदक विजेताओं से की मुलाकात, बढ़ाया मनोबल

cm dhami with award winners

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 05 किमी रेस वॉक में अंडर 16 में स्वर्ण पदक विजेता हिमांशु कुमार एवं 10 किमी रेस वॉक में रजत पदक विजेता सचिन सिंह बोहरा ने भेंट की।

मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट को आगामी खेलों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण आदि के लिए हर संभव मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

https://youtu.be/g3FNQgIRd4Y

Back to top button