UttarakhandBig News

सीएम धामी ने किया GEP सूचकांक का शुभारंभ, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला राज्य बना उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पाद (GEP) सूचकांक का शुभारंभ किया है. इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के अंदर उत्तराखंड ऐसा करने वाला पहले राज्य बना है. जिसने सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक को शुरू किया है.

सीएम धामी ने किया GEP सूचकांक का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने कहा विकास के साथ हम पर्यावरण के संरक्षण में आगे बढ़ रहे हैं. यह सूचकांक आर्थिक विकास का पैमाना है जिसमें जंगल, जमीन सबका योगदान होगा। इसके आंकलन से इकोलॉजी एवं इकोनॉमी के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा. आज का दिन पूरे विश्व के लिए ऐतिहासिक है। सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक इको सिस्टम ग्रोथ का आंकलन करेगा। अब जीडीपी के साथ ही हम सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक को भी जारी कर पाएंगे.

पर्यावरण के प्रति बढ़ेगी जागरूकता : CM

सीएम धामी ने कहा कि इस इंडेक्स से पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। पर्यावरण संरक्षण में हमारे योगदान का आंकलन किया जा सकेगा। भविष्य में पॉलिसी बनाने में भी यह इंडेक्स मदद करेगा। प्रदेश का 71 प्रतिशत भू-भाग वन क्षेत्र से ढके हैं। जिसका संरक्षण और संवर्धन करना हमारी जिम्मेदारी है। सीएम धामी ने कहा वर्षा जल के संरक्षण के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं. राज्य में विकास की योजनाएं और औद्योगिक गतिविधियों का साथ-साथ प्रसार हो रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें