Big NewsDehradun News

अयोध्या के साथ ही इन शहरों के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, CM ने किया शुभारंभ, जानें कितना है किराया

उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीएम धामी ने आज अयोध्या समेत तीन बड़े शहरों के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया। राज्य सरकार एयर कनेक्टिविटी योजना के तहत अयोध्या, वाराणसी और अमृतसर के लिए नियमित फ्लाइट सेवा शुरू की है।

1999 रुपए में कर सकेंगे अयोध्या के दर्शन

अब देवभूमि उत्तराखंड से अयोध्या के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। आपको बता दें कि अयोध्या धाम के दर्शन हवाई सेवा से आप सिर्फ 1999 रुपए में कर सकेंगे। 7006 रुपए के फ्लाइट के टिकट पर ये छूट 20 मार्च तक मिलेगी।इसके साथ ही पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए भी उद्घाटन के दिन 1999 रूपए किराया रहेगा।

तीर्थ यात्रियों को आवाजाही में होगी सुविधा

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से फ्लाइट का शुभारंभ करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन फ्लाइट के शुभारंभ होने से तीर्थ यात्रियों के साथ ही अन्य लोगों को अयोध्या, अमृतसर जाने में आसानी होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंतनगर से वाराणसी के लिए भी फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। इस फ्लाइट के शुभारंभ से गढ़वाल और कुमाऊं तीन शहरों से सीधा हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें