Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

सीएम धामी ने किया कृष्ण जन्माष्टमी महाकौथिग मेले का शुभारम्भ, की कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली के गैरसैंण विकासखण्ड स्थित माईथान, खनसर में आयोजित जन्माष्टमी महाकौथिग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीएम ने माईथान क्षेत्र के महिला एवं युवक मंगल दलों को 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा की।

सीएम धामी ने की कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री धामी ने रामगंगा नदी में आवश्यक बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जाने, मालकोट में पुल या बेली ब्रिज बनाने, माईथान में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने, शिशु मंदिर माईथान को सीएसआर के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराने और विनायकधार-कस्बीनगर मोटरमार्ग के जल्द निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि माईथान मां-भगवती का पवित्र स्थान है। मां भगवती की कृपा से यह क्षेत्र बेहद संपन्न और समृद्ध है।

सीएम धामी ने किया कृष्ण जन्माष्टमी महाकौथिग मेले का शुभारम्भ

सीएम धामी ने कहा कि बीते कई सालों से मेला समिति कृष्ण जन्माष्टमी महाकौथिग का सफल आयोजन कर रही है। सीएम ने कहा कि माईथान में आयोजित होने वाला यह मेला हमारी संस्कृति का प्रमुख मेला है। खनसर घाटी का यह महाकौथिग आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले हमारे सांस्कृतिक धरोहर हैं। इन मेलों के माध्यम से ही नई पीढ़ी अपनी विरासत से जुड़ती है।

प्रदेश की मातृशक्ति हर क्षेत्र में बढ़ रही है आगे : CM

सीएम धामी ने क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पर्व का मानव जीवन पर विशेष प्रभाव है। श्री कृष्ण का प्राकट्य अन्याय और अधर्म को समाप्त करने के लिए हुआ था। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की मातृशक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर आत्मनिर्भर बन रही है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हमारी महिलाएं विश्वस्तरीय उत्पाद बना रही हैं।

महिलाओं को सक्षम और समृद्ध बनाने का काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मातृशक्ति को और सक्षम एवं समृद्ध बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं को संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को देश- दुनिया तक पहुंचाने के लिए “हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड” को स्थापित किया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा महिला समूहों को तीन लाख तक ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध करा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें