Dehradun NewsHighlight

CM धामी ने किया ऑनलाइन RTI पोर्टल का उद्घाटन, कहीं से भी आवेदन कर ले सकते हैं जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में उत्तराखंड ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल और ऑनलाइन द्वितीय अपील शिकायत और हाइब्रिड सुनवाई प्रणाली का उद्घाटन किया।

सीएम धामी का कहना है कि ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल बनने से लोगों को काफी मदद मिलेगी। लोगों को अपील की सुनवाई के लिए आने-जाने में समय की भी बचत होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम लोगों के लिए अपने व्यक्तिगत और सामुदायिक समाधान को आसान बनाता है।

बता दें ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल के माध्यम से अब लोग उत्तराखंड के शासकीय कार्यालय से सूचना प्राप्त करने के लिए कही से भी आवेदन कर सकते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें