Doiwala NewsHighlight

सीएम धामी ने डोईवाला में किया सिंचाई हेड का लोकार्पण, जलवायु परिवर्तन पर की चिंता जाहिर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डोईवाला के कालू वाला में सोंग नदी पर बने सिंचाई हेड का लोकार्पण किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 3 करोड़ 80 लाख की लागत से बने सिंचाई हेड के बनने से सैकड़ो बीघा जमीन सिंचित होगी।

सीएम धामी ने की जलवायु परिवर्तन पर चिंता जाहिर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हमें जल के संरक्षण व संवर्धन की आवश्यकता है। सीएम ने जलवायु परिवर्तन पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जिस प्रकार से प्रचंड गर्मी देखने को मिल रही है और हमारे पुराने जल स्रोत सुख रहे हैं। वह आने वाले समय के लिए गंभीर संकेत हैं।

अधिक से अधिक वृक्ष लगाए : CM

सीएम धामी ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर और पानी के संरक्षण और संवर्धन से हम प्रकृति को बचा सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालू सिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना कर पौधारोपण भी किया। इस दौरान उनके साथ वन मंत्री सुबोध उनियाल और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज समेत डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला भी मौजूद रहे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें