Dehradun NewsHighlight

सीएम धामी ने किया हिमालयन बास्केट का शुभारंभ, बोले जल्द साकार होगा हमारा संकल्प

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयन बास्केट का शुभारंभ किया। इस दौरान चंपावत की जनता को वर्चुअली संबोधित करते हुए सीएम ने बताया कि हिमालयन बास्केट की शुरुआत वर्ष 2018 में सुमित और स्नेहा थपलियाल ने की थी।

CM ने किया हिमालयन बास्केट का शुभारंभ

सीएम धामी ने बताया कि सुमित पेशे से इंजीनियर है और स्नेहा मार्केटिंग प्रोफेशनल है। देवभूमि से होने के कारण दोनों हमेशा स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कुछ अलग करना चाहते थे। सीएम धामी ने कहा कि दोनों ने डेयरी, खेती से जुड़े विकल्पों और उनके पहलुओं पर विचार करने के बाद हिमालयन बास्केट की स्थापना का निर्णय लिया।

विदेशों में सप्लाई किए जाते हैं पहाड़ी उत्पाद

सीएम धामी ने बताया कि हिमालयन बास्केट के तहत दूध, हल्दी और पुदीना जैसे कृषि उत्पाद खरीदे जाते हैं। उनसे अलग-अलग उत्पाद बनाकर विदेशों में सप्लाई किए जाते हैं। उत्पाद बनाने के लिए 200 से अधिक लोगों को रोजगार दे रहे हैं। सीएम ने कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने का संकल्प जल्द पूरा होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें