Dehradun NewsBig News

रामभक्ति में डूबे सीएम धामी, सड़कों पर किया भजन, भक्ति की अनूठी मिसाल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को क्लेमेंट टाउन में स्थित पिपलेश्वर मंदिर में आयोजित श्री राम शोभा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सीएम धामी रामभक्ति में डूबे नजर आए।

रामभक्ति में डूबे सीएम धामी

शोभा यात्रा में शामिल होकर सीएम धामी ने सड़कों पर श्री राम का भजन सुनाया। इस दौरान सीएम ने कहा कि एक लंबे कालखंड के बाद रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं। ये अवसर हमें लंबे संघर्ष के बाद मिला है। सीएम धामी ने कहा कि अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र बनने जा रहा है।

साझा किया बचपन का किस्सा

सीएम ने अपने बचपन का किस्सा साझा करते हुए कहा कि जब मैं छोटा था तो मैंने अयोध्या में देखा था कि श्री राम टेंट में विराजमान हैं। उस समय यह देखकर मन को बहुत पीड़ा हुई। लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है।

आज चारों ओर राम ही राम हैं : CM

सीएम धामी ने कहा कि जब भी कोई संकट आता है और देश के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती है। जब भी अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ती है, उत्तराखंड के वीर जवान देश के लिए सीमाओं पर अपनी जान देते हैं। उत्तराखण्ड के लोग राम भक्त भी हैं और राष्ट्र भक्त भी हैं। आज चारों ओर राम ही राम हैं। जगह जगह लोग प्रभात फेरी निकाल रहे हैं।

सीएम धामी ने साधा विपक्ष पर निशाना

शोभायात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विपक्ष पर निशाना साधते हुए भी नजर आए। सीएम ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस उत्सव के मौके पर भी कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। ये वह लोग हैं जो कभी राम मंदिर बनाना ही नही चाहते थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें