UttarakhandHaridwar

आज हरिद्वार दौरे पर CM Dhami, गंगा पूजन कर कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) आज हरिद्वार दौरे पर हैं। राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में वे आज कई अहम आयोजनों में शामिल होंगे। इसे पहले वो हरकी पैड़ी में मां गंगा की पूजा अर्चना(Haridwar news) करेंगे।

आज हरिद्वार दौरे पर CM Dhami

सीएम धामी 12 बजे के करीब हरकी पैड़ी पहुंचेंगे। जहां वे मां गंगा की पूजा कर ‘नदी उत्सव’ का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:25 बजे वे ऋषिकुल मैदान पहुंचेंगे और ‘विकास संकल्प पर्व’ में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री का ये दौरा गंगा संरक्षण और राज्य के विकास को एक साथ जोड़ता है। गंगा पूजन से पवित्र संदेश और विकास पर्व से प्रगति का संकल्प धामी की ये यात्रा सांस्कृतिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है।

सीएम धामी के चार साल हुए पूरे

बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड को स्थायित्व देने वाले पहले भाजपा मुख्यमंत्री बन गए है। आज यानी की चार जुलाई को सीएम घामी के कार्यकाल को चार साल हो गए है। सीएम की कुर्सी पर उन्हें लगातार चार साल हो जाएंगे। ऐसे में उन्होंने इतिहास रच दिया है। धामी उत्तराखंड में भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बन गए है। जनता से भावनात्मक जुड़ाव धामी की सबसे बड़ी ताकत बनी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button