Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: CM धामी ने मंत्रियों को सौंपी धामों की जिम्मेदारी, संभालेंगे यात्रा की व्यवस्था

cabinet minister uttarakhand

देहरादून: चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को सौंपी है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरस्त करने के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

केदार धाम में तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं को बेहत्तर बनाने के लिए शीघ्र मंदिर समिति के पदाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारियों की शीघ्र बैठक बुलाई जायेगी। धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में संचालित चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्रियों को अलग-अलग धामों की यात्रा व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी है।

केदारनाथ की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यात्रा रूट पर पूर्व में ही चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दे दिये गये हैं। यात्रा मार्ग पर चिकित्सा इकाईयों में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टॉफ व वार्ड व्वाय तैनात किये गये हैं। प्रत्येक यूनिट में ईसीजी मशीन, कार्डिक मॉनिटर, डिफेब्रिलेटर, पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ जरूरी जीवनरक्षक दवाईयां उपलब्ध कराई गई हैं।

उन्होंने कहा कि धाम में तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों के आवागमन इत्यादि को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधायुक्त बनाने के लिये मंदिर समिति के पदाधिकारियों, जिला प्रशासन एवं यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों के उच्चाधिकारियों की शीघ्र बैठक बुलाकर व्यवस्थाओं को और बेहत्तर बनाया जायेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें