HighlightDehradun News

सीएम धामी ने सौंपे अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, उज्जवल भविष्य के लिए की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में स्थित मुख्य सेवक सदन में परिवहन निगम के अन्तर्गत चालक एवं परिचालक पद के लिए 106 अभ्यर्थियों (मृतक आश्रित) को नियुक्ति पत्र प्रदान दिए। इसके साथ ही परिवहन विभाग के अन्तर्गत चयनित 16 सहायक लेखाकारों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

सीएम धामी ने सौंपे अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

सीएम धामी ने कहा मैं नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी पूर्ण मनोयोग और समर्पण भाव के साथ जनसेवा करेंगे। सीएम ने कहा हम रोजगार सृजन की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।

विभिन्न विभागों में भरे जा रहा हैं रिक्त पद

प्रदेश में पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरा जा रहा है। इसके साथ ही डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित होते हुए युवा वर्ग उन्नति के नवीन आयाम स्थापित कर रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें