Big NewsUttarakhand

UKSSSC पेपर लीक का खुलासा करने वाली STF को सराहनीय सेवा पदक

ssp stf ajay singhआजादी के जश्न के मौके पर उत्तराखंड एसटीएफ को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया है। इसके साथ ही अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया।

UKSSSC पेपर लीक मामले का खुलासा करने वाली एसटीएफ की टीम को सीएम ने मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से नवाजा है। एसटीएफ की कमान संभाल रहे अजय सिंह को सीएम ने ये पदक प्रदान किया है। आपको बता दें कि हाल ही में एसटीएफ ने UKSSSC पेपर लीक का खुलासा किया है और इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सीएम धामी ने परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, दोहराया, विकल्प रहित संकल्प का नारा

इसके साथ ही सीएम धामी ने पुलिस उप महानिरीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस., उपनिरीक्षक रेखा दानू, कृपाल सिंह एवं मुख्य आरक्षी वेद प्रकाश भट्ट को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज जो हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें