नवरात्रि के अवसर पर सीएम धामी ने 824 महिलाओं को तोहफा दिया है। सीएम ने 24 महिलाओं को स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में विभिन्न जनपदों में नियुक्ति पत्र दिए हैं। इन महिलाओं को अगले पांच सालों में प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी।
नवरात्रि पर 824 महिलाओं को सीएम धामी ने दिया तोहफा
नवसंवत्सर और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 महिलाओं को सीएम धामी ने तोहफा दिया है। 824 महिलाओं को स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में विभिन्न जनपदों में नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।
मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को 187 एएनएम को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में नारी शक्ति उत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में 187 एएनएम को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
सीएम धामी ने सभी को दी बधाई
सीएम धामी ने चयनित सभी एएनएम को बधाई देते हुए कहा कि हमारी इन बहनों को जन सेवा करने का भगवान ने सुनहरा अवसर दिया है। जन सेवा करने से इनको संतुष्टि मिलेगी एवं लोगों का आशीर्वाद मिलेगा उससे इनका जीवन पूर्णतः सफल होगा। प्रदेश के सुदूर गांवों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए इन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्ति प्रदान की जा रही है।
प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का काम करती हैं एएनएम
सीएम धामी ने कहा कि एएनएम प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का काम करती हैं। इसके साथ-साथ गर्भवती महिलाओं व शिशुओं की भी देखभाल करने की इन पर जिम्मेदारी होगी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता बहनें अपने क्षेत्र के उपकेन्द्र के आस-पास की आबादी को उपचार प्रदान करने की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी।
प्रसूती माताओं को सहयोग करने के साथ-साथ गर्भावस्था की जाँच, पंजीकरण सहित नवजात शिशु की देखभाल आदि कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका हमारी एएनएम निभाती हैं।
सरकार कर रही मातृ शक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का लगातार प्रयास
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार मातृ शक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश मातृ शक्ति के जीवन में कल्याणकारी परिवर्तन लाने और उनके भविष्य को उत्कृष्ट बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसके साथ ही राज्य में महिलाओं को 30 प्रतिक्षत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।
मातृ शक्ति ने किया प्रदेश का नाम रोशन
सीएम धामी ने कहा कि आज हमारी बहन-बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान बनाया है और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का जो सरकार ने लक्ष्य रखा है, उसमें हमारी मातृशक्ति का सहयोग एवं आशीर्वाद जरूरी है। उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी विभागों द्वारा आगामी 10 साल के रोडमैप पर कार्य किया जा रहा है।
अगले पांच सालों तक प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं देंगी चयनित ANM
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज जिन एएनएम को नियुक्ति दी गई हैं, ये सभी अगले पांच सालों तक प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं देंगी। अब प्रदेश में 92 प्रतिशत एएनएम उपलब्ध हो गये हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही मेडिकल कॉलेजों में 171 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जा रही है। इससे अल्मोड़ा, श्रीनगर एवं हल्द्वानी में असिस्टेंट प्रोफेसर की कमी दूर हो जायेगी।
स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए लगाए जाएंगे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य चौपाल
प्रदेश में जल्द ही 300 एमबीबीएस डॉक्टर पासआउट हो रहे हैं। उन्हें भी जल्द नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे। राज्य सरकार का प्रयास है कि 2024 तक प्रदेश में शत प्रतिशत एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति हो जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य चौपाल लगाये जायेंगे। इसके लिए पूरा रोस्टर बनाया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने दी बधाई
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनियुक्त एएनएम को बधाई दी। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में हमारी ये बहने महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिस सेवा भाव से स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किये बिना लाखों लोगों की जान बचाई। इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं।
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को अग्रणी बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। युवाओं एवं मातृशक्ति को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने में सतत प्रयास किये जा रहे हैं।