Nainital NewsBig News

हल्द्वानी को सीएम धामी ने दी 172 करोड़ की सौगात, 18 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी को करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कैंसर हॉस्पिटल और शहर के मिनी स्टेडियम का भी शिलान्यास किया.

सीएम धामी ने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हल्द्वानी में 172 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री धामी ने जमरानी बांध परियोजना के प्रभावितों को अनुमन्य मुआवजा राशि वितरित की. इसके अलावा सिटी फॉरेस्ट, कैंसर हॉस्पिटल और शहर के मिनी स्टेडियम का भी शिलान्यास किया.

जमरानी बांध परियोजना को मिली हरी झंडी

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के आशीर्वाद से जमरानी बांध परियोजना को हरी झंडी मिल चुकी है. साल 2050 तक हल्द्वानी शहर के पेयजल और तराई भाबर की सिंचाई की संपूर्ण व्यवस्था इस बांध से होगी. सीएम ने इस बांध परियोजना में अपनी भूमि देने वाले सभी प्रभावितों का आभार व्यक्त कर कहा कि प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें