Big NewsDehradun NewsUttarakhand

सीएम धामी ने दी बड़ी सौगात, दून मेडिकल कालेज के ओटी व इमरजेंसी भवन का किया लोकार्पण

Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami inaugurated OT and Emergency building
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार यानी 11 नवंबर को राजधानी देहरादून में दून मेडिकल कालेज हॉस्पिटल के ओटी और नए बने इमरजेंसी भवन का लोकार्पण किया। साथ ही सीएम धामी ने “आशा संगिनी” पोर्टल भी लॉन्च किया। दून मेडिकल कालेज अस्पताल में ओटी, आईसीयू और इमरजेंसी बिल्डिंग के बन जाने से राजधानी देहरादून सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाले मरीजों सहित चिकित्सकों को भी राहत मिलेगी।

राजधानी देहरादून में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कालेज हॉस्पिटल के ओटी और नए बने इमरजेंसी भवन का लोकार्पण किया। सीएम धामी ने “आशा संगिनी” पोर्टल भी लॉन्च किया। दून मेडिकल कालेज अस्पताल में ओटी, आईसीयू और आपात बिल्डिंग के लोकार्पण से मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून और इसके आसपास के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। गौरतलब है कि लगभग सात साल से यह इमरजेंसी भवन का निर्माण हो रहा था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने “आशा संगिनी” एप भी लांच किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि नए बिल्डिंग ब्लॉक में ओटी के अलावा निक्कू, पीकू आदि सुविधाए भी शिफ्ट कर दी गई हैं। साथ ही यहां रजिस्ट्रेशन, बिलिंग और आयुष्मान योजना के काउंटर शुरू हो गए हैं। नए ब्लॉक में माड्यूलर आपरेशन थिएटर तैयार किए गए हैं। ओटी उच्च स्तरीय मानकों के अनुसार बनाए गए हैं। इनमें डिजिटल व हाईटेक उपकरण, बैक्टीरिया, वायरस से बचाव के लिए हेपा फिल्टर, आर्द्रता व तापमान नियंत्रित करने की व्यवस्था आदि शामिल है। एएनसी-पीएनसी वार्ड भी यहीं से संचालित किए जाएंगे। सेंट्रलाइज्ड आइसीयू, इमरजेंसी, ट्रामा, बर्न यूनिट नई बिल्डिंग में शुरू होने से मरीजों को राहत मिलेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें