Almora NewsHighlight

सीएम धामी ने जताया CO रानीखेत के निधन पर दुख, दिल का दौरा पड़ने से हुई थी मौत

रानीखेत के सीओ तिलक राम वर्मा का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम धामी ने जताया CO रानीखेत के निधन पर दुख

बता दें अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के सीओ तिलक राम वर्मा का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। जिसके बाद से उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। सीएम धामी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भतीजी की शादी में शामिल होने आए थे काशीपुर

मिली जानकारी के मुताबिक सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा की भतीजी की शादी तीन दिसबंर को थी। जिसमें शामिल होने के लिए वो परिवार के साथ काशीपुर आए थे। बीती रात उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें मुरादाबाद स्थित अस्पताल में ले जाया गया। जहां मंगलावर सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

साल 1998 में हुए थे पुलिस में भर्ती

सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा 10 फरवरी 1998 में पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए अपनी सेवाएं दी।

साल 2020 में 26 मई को वो पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के बाद सीओ सीआईडी हल्द्वानी बने। इसके बाद उन्होंने रानीखेत की कमान संभाली। 15 अक्टूबर 2022 से लेकर वर्तमान तक वो सीओ रानीखेत के पद पर जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें