Dehradun NewsHighlight

सीएम धामी ने जताया चीला मार्ग हादसे पर दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

ऋषिकेश के चीला मार्ग में सोमवार शाम को हुए हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुख

सीएम धामी ने x पर लिखा ऋषिकेश में चीला मार्ग पर वन विभाग के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कुछ लोगों के हताहत होने का समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने चरणों में स्थान वे शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इसके साथ ही घायलों के जल्द शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

हादसे में दो रेंजर समेत चार की मौत

हादसे में चीला के रेंजर शैलेश घिल्डियाल, उप वन क्षेत्राधिका प्रमोद ध्यानी, सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान और कुलराज सिंह की मौत हो गई थी। बता दें शैलेश घिल्डियाल पीएमओ के उपसचिव मंगेश घिल्डियाल के भाई थे। जानकारी के मुताबिक हादसे में एक महिला कर्मचारी अभी भी लापता है। महिला की तलाश में गोताखोरों की टीम जुटी हुई है। इसके अलावा पांच घायलों का एम्स में इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें