Big NewsUttarkashi News

सीएम धामी ने मजदूरों को बाटें राहत राशि के चेक, परिजनों का भी जाना हाल

सीएम धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचकर मजदूरों का हाल जाना। इसके साथ ही सीएम धामी ने उनके परिजनों से भी बातचीत की। सीएम धामी ने मजदूरों को राहत राशि के चेक भी प्रदान किए।

सीएम धामी ने मजदूरों को बाटें एक-एक लाख के चेक

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचकर मजदूरों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें एक-एक लाख के राहत राशि के चेक प्रदान किए। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में मजदूरों को एम्स ले जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

मजदूरों ने किया सीएम धामी का धन्यवाद

रेस्क्यू किए गए सभी 41 मजदूर और उनके परिवार सीएम से बेहद ही खुश नजर आए। मजदूरों ने सीएम धामी का धन्यवाद किया। इसके साथ ही मजदूरों ने पीएम मोदी से बात करते हुए भी सीएम धामी की सराहना की थी। मजदूरों ने कहा कि सीएम धामी उनके साथ हर वक्त खड़े रहे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें