HighlightPauri Garhwal News

सीएम धामी ने कोटद्वार में किया रोड शो, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी कोटद्वार पहुंचे। यहां सीएम धामी ने भव्य रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ कोटद्वार विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भी मौजूद रहीं।

सीएम धामी ने कोटद्वार में किया रोड शो

सीएम धामी ने आज कोटद्वार में भव्य रोड शो किया। रोड शो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद सीएम धामी लाभार्थी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सीएम धामी ने जनता को संबोधित किया। सीएम धामी कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

विरोध कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीएम धामी के कोटद्वार पहुंचने से पहले ही कांग्रेस उनका विरोध करने का प्रयास कर रहे थे। मामला बढ़ता हुआ देख पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें