Big NewsPolitics

केदारनाथ में जीत के बाद बीजेपी में जश्न, सीएम धामी ने देहरादून में किया रोड शो

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद उत्तराखंड भाजपा में जश्न का माहौल है.जीत की खुशी में देहरादून में भाजपा ने विजयी जुलूस निकाला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

सीएम धामी ने देहरादून में किया रोड शो

केदारनाथ उपचुनाव में जीत के बाद बीजेपी में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। जीत के बाद देहरादून में सर्वे चौक से बीजेपी मुख्यालय तक यह विजयी जुलूस निकाला गया। इस दौरान भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री धामी का अभिन्नंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ की जनता का आभार व्यक्त किया है।

Cm dhami

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केदारनाथ की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है साथ ही विकास पर जनता की एक मुहर भी है। इस दौरान उन्होने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस के दुष्प्रचार को नकारा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें