Nainital NewsBig News

सीएम धामी ने बदला पवलगढ़ कंजर्वेशन का नाम, बच्चों ने किया था अनुरोध, मां सीता से है नाता

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा की धूम देशभर के राम भक्तों में देखने को मिल रही है। ऐसे में धामी सरकार ने नैनीताल में स्थित पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदलकर सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व कर दिया है। सीएम धामी ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

बच्चों के अनुरोध पर लिया सीएम ने फैसला

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये फैसला स्थानीय लोगों और बच्चों के अनुरोध पर लिया है। इसे लेकर कुछ समय पहले बच्चों ने सीएम धामी को पात्र लिखकर अनुरोध किया था। जिसके बाद ही धामी सरकार ने यह निर्णय लिया है। बता दें इस जगह का मां सीता से पुराना नाता रहा है।

हाथी और तितलियों के लिए प्रसिद्ध है ये जगह

सीतावनी कंजर्वेशन में मां सीता का पौराणिक मंदिर और महा ऋषि वाल्मीकि आश्रम है। जिसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग करता है। यहां पर जाने के लिए वन विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है। यह जंगल 5824.76 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है जो टाईगर, हाथी, पक्षी व तितलियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री जाते हैं। बता दें देश में ऐसा पहले बार हुआ है जब पहली बार किसी संरक्षित क्षेत्र का नाम मां सीता के नाम पर रखा है।

भगवान राम का रहा है उत्तराखंड से गहरा संबंध : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यहां पर मां सीता का पौराणिक मंदिर और महर्षि वाल्मीकि का आश्रम है। प्रभु श्रीराम का देवभूमि उत्तराखंड से गहरा संबंध रहा है। इसी क्रम में पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल कर अब सीतावनी कंजर्वेशन किया गया है। इस बारे में बच्चों व स्थानीय लोगों ने पत्र लिख कर अनुरोध भी किया था। जिसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें