Dehradun NewsHighlight

‘आर्टिकल 370’ देखने पहुंचे सीएम धामी, की यामी गौतम के अभिनय की सराहना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म ‘आर्टिकल 370’ देखी। इस दौरान उन के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे।

CM धामी ने देखी फिल्म ‘आर्टिकल 370’

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को ख़त्म करने तथा भ्रष्टाचार को मिटाने से संबंधित विषय पर आधारित फिल्म वहां की तात्कालिक परिस्थिति को समाज के सामने लाने का सार्थक प्रयास है। इससे निश्चित रूप से लोगों को सही जानकारी भी मिल सकेगी।

उत्तराखंड के CM ने की यामी गौतम के अभिनय की सराहना

सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जम्मू कश्मीर देश की मुख्य धारा से जुड़ा है। विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने फिल्म में यामी गौतम के अभिनय की भी सराहना कर इसे महिला सशक्तिकरण का भी बेहतर उदाहरण बताया।

आर्टिकल 370 देखने के बाद CM ने दी प्रतिक्रिया

फिल्म ‘आर्टिकल 370’ देखने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाना एक अच्छा कदम था। जो पीएम मोदी के शासनकाल के दौरान उठाया गया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें