Highlight : टूटी सड़क देख भड़के सीएम धामी, लगा डाली अधिकारियों की क्लास - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

टूटी सड़क देख भड़के सीएम धामी, लगा डाली अधिकारियों की क्लास

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
cm dhami-1

cm dhami-1

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी में कार्यों की हकीकत जानने के लिए खुद सड़क पर उतर आए लेकिन अपने इस भ्रमण के दौरान सड़कों की बदहाल स्थिति देखकर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इस बीच उन्होंने नहर कवरिंग निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सभी कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी से समय के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। यदि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई तो उसके के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों को करने के लिए कहा। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर शहर की जनता में एक अलग ही क्रेज देखा गया। हर कोई मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दे रहा था।

Share This Article