Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में खिलाड़ियों के लिए सरकार ने खोला खजाना, किया ये बड़ा ऐलान

cm dhamiउत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। धामी सरकार ने खेल पुरस्कारों की राशि में भारी इजाफा कर दिया है। खेल विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार पुरस्कार राशि में 30 से 100 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है। खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर की ओर से गुरुवार को यह आदेश जारी किया गया।

खेल निदेशक के आदेश के अनुसार ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ी को दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। जबकि, रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को पचास लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

विश्वकप में स्वर्ण जीतने वाले को तीस लाख विश्व कप और विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ी को तीस लाख, रजत पदक विजेता को 20 लाख, कांस्य पदक विजेता को 15 लाख और प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को साढ़े सात लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

वहीं राष्ट्रमंडल खेल, एशियन चैम्पियनशिप, कॉमनवेल्थ के साथ ही अन्य अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के लिए भी पुरस्कार राशि बढ़ा दी गई है। जूनियर और सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए भी पुरस्कार राशि बढ़ाई गई है। आदेश के अनुसार ओलंपिक, विश्व कप, एशियन खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को चयन के बाद 20 प्रतिशत राशि पहले ही दे दी जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें