highlightPolitics

हरियाणा में प्रचार के दौरान बोले सीएम धामी, कांग्रेस ने किया जनता के साथ अन्याय

सीएम धामी इन दिनों हरियाणा में प्रचार कर रहे हैं। मंगलवार को हरियाणा के बसाना गांव, कलानौर में मुख्यमंत्री ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रेणू डाबला के पक्ष में मतदान करने और भाजपा को विजयी बनाने की आम जनता से अपील की।

हरियाणा में सीएम धामी ने किया प्रचार

सीएम धामी ने आज बसाना गांव, कलानौर में भाजपा प्रत्याशी रेणू डाबला के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित की और कहा कि समृद्धि और विकास की डबल रफ्तार, हरियाणा फिर चुनेगा भाजपा सरकार। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। सीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर हरियाणा मुहर लगाने जा रहा है।

कांग्रेस ने हरियाणा की जनता के साथ किया अन्याय

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गरीबों की जमीन छीन कर उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव बेच दिया जाता था और दलितों, महिलाओं पर अत्याचार होते थे। कांग्रेस के समय हरियाणा में गुंडाराज हावी था जिसे भाजपा ने समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि जनसभा में जनता का भाजपा के प्रति असीम उत्साह एक ‘बार फिर भाजपा सरकार’ के विजय उद्घोष को परिलक्षित कर रहा है।

डबल इंजन सरकार में डबल स्पीड से हो रहा विकास

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हरियाणा में डबल स्पीड के साथ विकास के कार्य संपन्न किए हैं। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग सशक्त हुआ है। पीएम मोदी की दूरदर्शिता से ही आज अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच पाया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button