National

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर सीएम बघेल का भाजपा पर हमला, कहा बजरंग बली हमारे साथ हैं

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर मतों से जीत हुई है। वहीं भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अब कांग्रेस की जीत पर जहां कांग्रेस पार्टी में जश्न का माहौल है तो वहीं कांग्रेस ने इस जीत के कई कारण बता रही है। वहीं अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर भाजपा पर हमला बोला है और कांग्रेस को मिली जीत को बजरंग बली का आशीर्वाद बताया है।

भाजपा पर बोला सीएम बघेल ने हमला

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक में जीत पर जहां बधाई दी तो वहीं उन्होनें भाजपा पर हमला बोला। उन्होनें कहा कि बजरंग बली हमेशा अन्यायी और अत्याचारियों को परास्त करते रहे हैं। कर्नाटक में यही हुआ है और आगे भी यही होने वाला है।”

बजरंग बली का कांग्रेस को मिला आशीर्वाद

वहीं सीएम बघेल ने जहां एक तरफ बजरंग बली को लेकर भाजपा पर हमला बोला तो वहीं उन्होंने कहा कि बजरंग बली भाजपा के साथ नहीं हैं। हमारे साथ हैं। उनका आशीर्वाद हमें मिला है। 

Back to top button