Big NewsUttarakhand Weather News

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में जमकर बरसेंगे मेघ, IMD ने जारी किया सात जिलों के लिए अलर्ट

उत्तराखंड में आज पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने देहरादून समेत सात जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी सावधानी बरतने की अपील की है.

IMD ने जारी किया सात जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत जिलें में भारी बारिश के आसार हैं. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा अन्य शेष जनपदों में भी हल्की से माध्यम बारिश की संभावना है.

भूस्खलन की चपेट में आने से जेसीबी चालक की मौत

बता दें भारी बारिश के कारण पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही है. बीते बुधवार को चमोली में भूस्खलन की चपेट में आने से एक जेसीबी चालक की दर्दनाक मौत हो गई थी. बता दें सड़क की कटिंग के दौरान पहाड़ी से बड़ी मात्रा में बोल्डर और मलबा जेसीबी पर आ गिरा. जिसमें चालक विकास मूल निवासी बिजनौर की मौत हो गई.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें