HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

देहरादून में जमकर बरसे मेघ, सटीक साबित हुआ मौसम विभाग का पूर्वानुमान, गर्मी से मिली राहत

मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत तीन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया था. दोपहर को करीब चार बजे राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई. बारिश के होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली.

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया है बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिले में भारी बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा. शेष अन्य जनपदों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

लोगों को मिली गर्मी से राहत

देहरादून में सुबह की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई. लेकिन करीब चार बजे के आसपास एक घंटे की मूसलाधार बारिश के चलते गर्मी से लोगों को राहत मिली. वही कई जगह जलभराव भी देखने को मिला. जिससे सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें