UttarakhandBig NewsPithoragarh News

Pithoragarh के Dharchula में फटा बादल, भारी मलबा और बोल्डर आने से मार्ग बाधित

Pithoragarh के Dharchula तहसील के दारमा घाटी में बादल फटने की सूचना सामने आ रही है। चल गांव में बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से मार्ग बाधित हो गया।

cloud burst news

200 गांव की आवाजाही बंद

बताया जा रहा है चल गांव में बादल फटने से लगभग 200 गांव की आवाजाही बंद हो गई। यहां तक कि पैदल मार्ग और ट्राली भी नष्ट हो गई। जिस वजह से लोग उफान पर आए नालों से आवाजाही करने पर मजबूर है ।

cloud burst news

मार्ग बंद होने से राहत बचाव कार्यों में आ रही दिक्कत

एसडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है। लेकिन मार्ग बंद होने के चलते राहत कार्यों में दिक्कत आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ की टीम और पुलिस प्रशासन राहत बचाव कार्यों के लिए पहुंची तो मार्ग बंद था। मार्ग बंद होने के चलते टीमें भी फंस गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें