Chamolihighlight

चमोली में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी और मलबा

चमोली में एक बार फिर आसमानी कहर टूटा है. नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के पास स्थित मुख गांव में सोमवार रात भारी बारिश के बाद बादल फटने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा हैभारी बारिश के चलते कई लोगों के घरों और गौशालाओं में मलबा घुस गया है.

चमोली में बादल फटने से मची भारी तबाही

ग्रामीणों के मुताबिक अचानक आए मलबे से कई मकानों को नुकसान हुआ है. वहीं खेतों में मलबा भर जाने से फसल बर्बाद हो गई है. सबसे ज्यादा नुकसान गौशालाओं को हुआ है, जहां मवेशी मलबे में दब गए. हालांकि कितने मवेशी हताहत हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.

चमोली में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी और मलबा
चमोली में बादल फटने से मची तबाही

मौके पर रेस्क्यू जारी

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया. प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है. एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन मिलकर मलबा हटाने और नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड के चार जिलों के लिए IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, मौसम का ताजा अपडेट पढ़ें

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button