Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के चार जिलों के लिए IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, मौसम का ताजा अपडेट पढ़ें

उत्तराखंड में पल-पल मौसम का मिजाज बदला रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की हिदायत दी है.

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 8 जुलाई को राजधानी देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही इन जिलों के लिए आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है.

प्रदेश के 74 सड़के बंद

बता दें प्रदेश में भारी बारिश के चलते मलबा आने से 74 सड़के बंद हो गई हैं. जिन्हें खोलने के प्रयास जारी है. जबकि पीपलकोटी और नंदप्रयाग के पास अवरूद्ध बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुल गया है. इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम का अपडेट देख कर ही पहाड़ों पर आवाजाही करने की सलाह दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें