HighlightDehradun News

प्रदेश में तेजी से चलाया जाए स्वच्छता अभियान, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर मिशन मोड में विशेष अभियान चलाने के लिए बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

स्वच्छता अभियान में लाई जाए तेजी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में स्वच्छता अभियान में तेजी लाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने मिशन मोड में स्वछता अभियान चलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में उत्तराखण्ड के विभिन्न शहरों की रैंकिंग और बेहतर हो इसके दृष्टिगत देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार, रुद्रपुर और हल्द्वानी में गहनता के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

स्वच्छता अभियान में जनता की भागीदारी अनिवार्य

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन से पूरा देश स्वच्छता के प्रति पुनः जागृत हुआ है। स्वच्छता अभियान में जनता की भागीदारी भी अनिवार्य है। क्योंकि जब सरकार के प्रयासों से जनता जुड़ती है तो उनकी सफलता की संभावना और अधिक बढ़ जाती है।

सार्वजनिक स्थलों का किया जाए सौंदर्यीकरण

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरों में सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाए। स्वच्छता के लिए अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस का भी गहनता से अध्ययन करते हुए आवश्यकता के अनुसार नीतियों में सुधार भी किया जाए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें