Big NewsDehradun News

विधानसभा से बर्खास्त कर्मियों की पुलिस से झड़प, हंगामा

vidhan sabha back door entry employess dharnaउत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कर्मियों के धरने से हटाने के दौरान पुलिस से तीखी झड़प हुई है। पुलिस ने बर्खास्त कर्मियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल बैकडोर इंट्री से विधानसभा में नियुक्ति पाने वाले बर्खास्त कर्मियों ने विधानसभा के सामने धरने पर बैठ गए। मंगलवार को भी बर्खास्त कर्मियों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की थी। इसके साथ ही सिर्फ 2022 से 2016 के बीच नियुक्त कर्मियों की जांच कराने पर सवाल उठाए थे।

वहीं बुधवार को पुलिस ने विधानसभा के सामने धरना दे रहे बर्खास्त कर्मियों को उठाना शुरु कर दिया। इस दौरान पुलिस और धरने पर बैठे बर्खास्त कर्मियों की तीखी झड़प भी हुई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए धरना दे रहे लोगों को वहां से हटा दिया। इस दौरान महिला कर्मी भी मौजूद थीं। महिला पुलिस ने इन महिलाओं को भी पुलिस वैन में बैठा दिया। इसके बाद इन सभी को पुलिस ने एकता विहार में बनाए गए धरना स्थल पर ले जाकर छोड़ दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें