Nainital NewsBig News

दुष्यंत गौतम के बयान पर घमासान, नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश प्रभारी को बताया मानसिक रूप से विक्षिप्त

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा इंडिया गठबंधन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का रिएक्शन सामने आया है। यशपाल आर्य ने दुष्यंत गौतम को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है।

प्रदेश प्रभारी को बताया मानसिक रूप से विक्षिप्त

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान के बाद कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं यशपाल आर्य ने प्रदेश प्रभारी के बयान पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि वो मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुके हैं। सुचिता और मर्यादा का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा के नेता ही इस तरह की शर्मानाक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो की बिल्कुल भी न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान उनकी निकृष्टता को दर्शाते हैं।

INDIA गठबंधन को बताया था ‘कुत्तों का झुंड’

बता दें गुरुवार को देहरादून में स्थित बीजेपी महानगर कार्यालय में पांचों लोकसभा सीटों के लोकसभा कार्यालयों के उद्घाटन के दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा था कि जिस तरह से गली में कुत्ते पहले एक दूसरे पर भौंकते हैं। फिर जैसे ही गाड़ी आती है कुत्तों का झुंड इकट्ठा होकर उस पर भौंकने लगता है। उसी तरह इंडिया गठबंधन है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें