UttarakhandBig NewsHaridwar NewsRoorkee News

बारिश से हुए जलभराव की निकासी को लेकर ग्रामीणों में टकराव, मौके पर पुलिस बल तैनात

हरिद्वार में जहां भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। वहीं रूडकी के साउथ सिविल लाइंस में बारिश से हुए जलभराव के पानी को लेकर दो कॉलोनी के लोगों में टकराव हो गया। मामला बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया।

जलभराव की निकासी को लेकर ग्रामीणों में टकराव

बता दें रुड़की के दिल्ली रोड पर साउथ सिविल लाइंस में बारिश होने से जलभराव हो गया। भारी जलभराव से घरों दो से दिन फीट तक पानी भर गया। जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के पानी की निकासी नहीं होने पर रविवार को लोग एकत्रित होकर हाईवे पर पहुंचे और खुद ही जेसीबी की मदद से नाले की खुदाई का काम शुरू कर दिया।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

इस दौरान साउथ सिविल लाइंस के सामने बनी कॉलोनी के लोग भी सामने आए और विरोध जताने लगे। दोनों कॉलोनी के लोगों के बीच टकराव की स्थिति देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। किसी तरह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह और एसपी देहात एसपी सिंह ने मामला शांत करवाया। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कॉलोनी के लोगों से वार्ता कर रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें