UttarakhandDehradun NewsHighlight

जेल में दो कैदियों के बीच हुई भिड़ंत, हत्या के आरोपी ने कैंची से वार कर किया घायल

जिला कारगर में दो कैदियों के बीच बैरक में बिस्तर लगाने को लेकर भिड़ंत हो गई। मामूली बात में शुरू हुए विवाद में एक कैदी ने दूसरे कैदी पर कैंची से हमला कर दिया। जिससे दूसरा कैदी घायल हो गया। घायल बंदी का जिला कारगार अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मामूली बात को लेकर दो कैदियों के बीच विवाद

शिकायत मिलने के बाद प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट में आरोपी बंदी की रिमांड की मांग की है। जानकारी के मुताबिक एसओ प्रेमनगर पीढ़ी भट्ट ने बताया कि बंदी विवेक चंदेल चोरी जैसी घटनाओं में जिला कारागार में बंद है। वही आदित्य हत्या के मामले में कारगार में है।

हत्या के बंदी ने कर दिया कैंची से वार

बंदी विवेक और आदित्य के बीच तीन जून की शाम को बिस्तर लगाने को लेकर बहस हो गई थी। उस दौरान बैरक राइटर ने बीच-बचाव कर मामला किसी तरह से शांत करवाया। अगले दिन सुबह बंदी विवेक बैरक के बाहर बैठकर चाय पी रहा था। उसके साथ तीन-चार अन्य बंदी भी बैठे थे। विवेक ने आरोप लगाया कि इस दौरान बंदी आदित्य वहां आया और उसकी पीठ पर कैंची से हमला कर दिया।

आरोपी को रिमांड में लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल

वहां बैठे अन्य कैदियों ने किसी तरह आरोपी आदित्य के हाथ से कैंची छीन ली। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और घायल को जिला कारगार अस्पताल उपचार के लिए ले गए। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी बंदी आदित्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी आदित्य को रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें