UttarakhandNainital News

अभिनेता चंकी पांडे ने किए बाबा नीम करौली के दर्शन, शूटिंग के लिए पहुंचे हैं हल्द्वानी

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे हल्द्वानी आए हुए है। अभिनेता अपनी आने वाली वेब सीरीज के लिए हल्द्वानी पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने यहां आकर नीम करौली बाबा के दर्शन भी किए। वहां पहुंचते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी की मांग की। ऐसे में अभिनेता ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई।

अभिनेता चंकी पांडे ने किए बाबा नीम करौली के दर्शन

अभिनेता चंकी पांडे अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के लिए हल्द्वानी आए हुए है। ऐसे में वो बाबा नीम करौली के दर्शन करने भी पहुंचे। मंदिर में अभिनेता को देखकर गार्ड ने भी चंकी के साथ सेल्फी ली। अभिनेता को देख वहां उनके फैंस की भीड इक्कट्टा हो गई।

दर्शन करने के बाद वो मंदिर के लिए रवाना हो गए। खबरों की माने तो अभिनेता ने बताया की उन्होंने पहली बार नीम करौली बाबा के दर्शन किए। बाबा का रमणीय स्थल है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की अगर बाबा की कृपा रही तो वो जल्द ही दोबारा बाबा के दर्शन करने आएंगे।

वेब सीरीज की शूटिंग के लिए हल्द्वानी हैं अभिनेता

अभिनेता ने बताया की वो उत्तराखंड शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। हल्द्वानी में अभिनेता वेब सीरीज की शूटिंग करने आए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि बाबा के चमत्कारों के बारे में उन्होंने सुना था। उन्हें किसी ने बताया की बाबा का धाम यहां से बेहद नजदीक है। तो वो दर्शन करने के लिए चले गए। वहां पहुंचकर उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें