राजधानी दून में क्रिसमस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है,जहां एक तरफ नए साल के जश्न को लेकर तैयारियां जोरों पर है तो वहीं दूसरी तरफ क्रिसमस के त्योहार के चलते शहर के सभी चर्च गुलजार नजर आ रहे हैं।
राजधानी दून में क्रिसमस की धूम
क्रिसमस को लेकर राजधानी दून में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह के वक्त से ही लोगों की भीड़ चर्च में देखने को मिल रही है। चर्च में ईशु मसीह के गीतों के साथ सभी ने एक-दूसरे के लिए प्रार्थना की। चर्च के मुख्य पादरी ने सभी को आशीर्वाद भी दिया।
चर्च में आए श्रद्धालु के मुताबिक आज का दिन हर भारतीय के लिए बहुत खास है साथ ही इस दौरान सबको क्रिसमस की बधाई देते हुए भी नजर आए। इसके साथ ही सभी ने प्रार्थना करते हुए उन्होंने कहा कि सब आपस में हंसी-खुशी के साथ ये त्यौहार मनाए ऐसी कामना सब करते हैं।
बच्चों में क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह
क्रिसमस ईसाई धर्म के लोग तो मनाते ही हैं। लेकिन इसके साथ ही अन्य धर्म के बच्चों में भी इसका खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चों को इसका खासा इंतजार रहता है। छोटे-छोटे बच्चे सेंटा की ड्रेस पहनकर इसे सैलीब्रेट कर रहे हैं।
इस दिन हुआ था यीशु का जन्म
आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष नया साल शुरू होने से पांच दिन पहले पूरे ईसाई समुदाय में क्रिसमस को धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस को ईसाई धर्म के साथ साथ पूरे विश्वभर में अन्य धर्म के लोग भी धूम धाम से मनाते हैं या क्रिसमस को समाजिक समर्थन देते हैं।
ईसाई धर्म की मान्यता के अनुसार इस दिन यीशु यानी प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था। इसलिए क्रिसमस को बड़ा दिन भी कहते हैं। क्योंकि इस दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था इसलिए गिरजाघरों में इस ईशु की प्रर्थना करते हैं। ईशु की धर्मगाथा और झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं।