National : बेंगलुरु में जल संकट के बीच फैल रहा हैजा, 47 छात्राएं अस्पताल में भर्ती   - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बेंगलुरु में जल संकट के बीच फैल रहा हैजा, 47 छात्राएं अस्पताल में भर्ती  

Renu Upreti
2 Min Read
Cholera spreading amid water crisis in Bengaluru
Cholera spreading amid water crisis in Bengaluru

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लोग जहां जल संकट से जूझ रहे हैं, तो वहीं यहां 47 छात्राओं को दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में एडमिट इन छात्राओं में से हैजा की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत राज्य निगरानी इकाई की डॉ. पद्म एमआर ने बताया कि दो छात्राओं के सैंपल हैजा की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इस घटना के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और महिला आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल और हॉस्टल का निरीक्षण किया।

47 छात्राएं विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती

बीएमसीआरआई के निदेशक रमेश कृष्णा के मुताबिक, संस्थान के महिला छात्रावास की 47 छात्राओं को शुक्रवार को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी दस्त और डिहाईड्रेशन से पीड़ित थीं। उन्होनें कहा, दस्त और कमजोरी की शिकायत के बाद बीएमसीआरआई के छात्रावास की 47 छात्राओं को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मरीजों के मल के नमूने जांच के लिए भेजे गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि रिपोर्ट में कहा गया है, दो छात्राएं हैजा से पीड़ित पाई गई हैं।’’ 

राज्य में हैजा के 6 मामले

जानकारी के मुताबिक अब तक राज्य में हैजा के 6 मामले सामने आ चुके हैं। इन खबरों के बीच कि भीषण गर्मी के साथ-साथ जल संकट के कारण हैजा फैलने का डर पैदा हो गया है, विभाग ने स्पष्ट किया कि ये मामले छिटपुट हैं।

Share This Article