Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

VIDEO : चिरौंजी भाई मूंगफली वाले ने CM को कहा थैंक्यू, बोले- नहीं भूले हमारे विधायक

Indian National Congress

खटीमा (गुरदीप सिंह) : जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा सितारगंज रोड पर चिरौंजी मूंगफली वाले से मूंगफली खरीदे जाने के बाद चिरौंजी लाल रस्तोगी मूंगफली वाले को देखो जैसे की फेमस ही हो गए हो.

खबर उत्तराखंड ने चिरौंजी भाई से बात की तो उन्होंने बताया कि 70 विधानसभा के विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अपनी जनता व आसपास के लोगों को और हमें नहीं भूले हैं। इस चीज के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी को बेहद सरल और अच्छे स्वभाव का बताते हुए कहा कि हम धन्यवाद करते हैं कि हमारे प्रदेश का मुखिया ऐसा है जो अपने आसपास के अपने पुराने लोगों को याद रखते हुए चलते हैं।

उन्होंने कहा कि चाहे कोई गरीब हो चाहे कोई अमीर हो, सीएम पुष्कर धामी सबको याद करते हैं और मिलते हैं। चिरौंजी लाल रस्तोगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद भी किया। आपको बता दें कि चिरौंजी लाल मूंगफली वाले का ठेला विधायक पुष्कर सिंह धामी के पूर्व कार्यालय के सामने ही लगता था।

https://youtu.be/MQgCKS83-CU

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें