highlightNational

भारतीय सीमा में घुसा चीनी सैनिक, भारतीय जवानों ने पकड़ा

Breaking uttarakhand news

 

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच लंबे समय से जारी तनाव जारी है. इस बीच शुक्रवार को चीन का एक सैनिक भारतीय सीमा में घुस आया. एलएसी में घुसे चीनी सैनिक को भारतीय जवानों ने पकड़ा लिया. जानकारी के अनुसार शनिवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि भारतीय सीमा में दाखिल होने वाले पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिक पर निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत कार्रवाई हो रही है.

एक अधिकारी ने कहा कि यह चीनी सैनिक 8 जनवरी की सुबह पेंगोंग झील के दक्षिण में एलएसी पार करके भारतीय सीमा में आया था. वहां तैनात भारतीय जवानों ने उसे कस्टडी में ले लिया है. चीन के सैनिक के साथ निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है. जिन हालात में चीनी सैनिक एलएसी पार करके भारतीय सीमा में दाखिल हुआ उसकी भी जांच की जा रही है. बता दें कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले मई के पहले हफ्ते से भारत और चीन के सैनिक आमने सामने हैं. सरहद पर हालात काफी तनावपूर्ण हैं. यही वजह है कड़ाके की ठंड में भी सीमा पर दोनों ओर से सैनिकों का जबरदस्त जमावड़ा है.

इससे पहले भारतीय सेना ने पिछले साल अक्टूबर महीने पूर्वी लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में पीएलए के एक सैनिक को पकड़ा था. पूर्वी लद्दाख के डेमचोक इलाके में वांग या लोंग को पकड़ा गया था. वांग भटककर वास्तविक नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में घुस आया था. इस दौरान भारतीय सेना ने चीनी सैनिक को ठंडे मौसम से बचाने के लिए मेडिकल मदद के साथ साथ खाना-पीना और गर्म कपड़े भी दिए थे. बाद में उसे चीन को सौंप दिया गया था.

Back to top button