Big NewsDehradun Newsglobal investor summit uttarakhand

investor summit uttarakhand : मुख्य सचिव एसएस संधु ने निवेशकों को गिनाए उत्तराखंड में निवेश के फायदे

वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। सम्मलेन में बड़े-बड़े निवेशकों के अलावा पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि व अलग-अलग क्षेत्रों की मशहूर हस्तियां मौजूद रहे।

मुख्य सचिव ने गिनाए देवभूमि में निवेश के फायदे

सम्मेलन के दौरान मुख्य सचिव एसएस संधु ने बताया कि उत्तराखंड में 6000 एकड़ सरकारी भूमिका लैंड बैंक है। इसके अलावा हमारे पास देश में सबसे सस्ती बिजली, सबसे बेहतरीन रोड और एयर कनेक्टिविटी है। यही नहीं उतराखंड सबसे शांत राज्य है। यहां पर अच्छी कानून व्यवस्था है और प्रदूषण मुक्त वातावरण है।

देवभूमि में देवी-देवताओं का आशीर्वाद है : CS

मुख्य सचिव एसएस संधु ने आगे कहा कि उत्तराखंड एनसीआर के बेहद नजदीक है। देवभूमि में देवी-देवताओं का आशीर्वाद है। जिस भी इन्वेस्टर ने देवभूमि में निवेश किया है उसे ईश्वर का आशीर्वाद मिला है। बता दें सम्मलेन का समापन आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें