Highlight : भाजपा के बढ़ते कुनबे के बीच मुख्यमंत्री का सुझाव, प्रदेश अध्यक्ष तय करें मानक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भाजपा के बढ़ते कुनबे के बीच मुख्यमंत्री का सुझाव, प्रदेश अध्यक्ष तय करें मानक

Yogita Bisht
3 Min Read
धामी सरकार के कार्यकाल को दो साल पूरे

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है । विभिन्न दलों के नेता अपनी पार्टी का साथ छोड़ भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। अब तक करीब 15000 लोग भाजपा का दामन थाम चुके हैं। जो अब पार्टी के लिए चिंता का विषय बनता नजर आ रहा है। इसके लेकर सीएम धामी का बयान सामने आया है कि प्रदेश अध्यक्ष को इसके लिए मानक तय करने चाहिए।

भाजपा के बढ़ते कुनबे के बीच मुख्यमंत्री का सुझाव

भारतीय जनता पार्टी में विपक्षी दलों के नेताओं का बढ़ना अब पार्टी के लिए चिंता का विषय बनता नजर आ रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब भाजपा में लगातार बढ़ रहे कुनबे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से पार्टी में एंट्री के लिए मानक तय करने का सुझाव दिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है, और अब ज्यादा लोग हो गए हैं। उन्होंने कहा की भाजपा में अब तक कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों के 15 हजार लोग शामिल हो चुके हैं। जिसको देखते हुए महेंद्र भट्ट को मानक तय करने और पार्टी में आ रहे लोगो की स्क्रीनिंग का सुझाव दिया गया है।

देश के हित में सोचने वालों के लिए खुले हैं पार्टी के दरवाजे

भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जो काम किए जा रहे हैं उससे प्रभावित होकर लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने कहा की जो लोग देश के हित में सोचते हैं उनके लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं और स्क्रीनिंग कमिटी भी बनाई गई है जिससे पार्टी में आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने मानक तय करने का जो सुझाव दिया है उसके चलते अब पार्टी और ध्यान रखते हुए उनके आदेशों का पालन करेगी ।

सीएम के सुझाव पर कांग्रेस ने ली चुटकी

मुख्यमंत्री के इस सुझाव पर अब कांग्रेस ने चुटकी ली है है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी का कहना है की भाजपा का अपने कार्यकर्ताओं ने विश्वास नहीं रहा और न उनके कार्यकर्ता काम कर रहे हैं जिसकी वजह से पार्टी घबराहट में है और दूसरी पार्टी के लोग अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा के उम्मीदवारों का विरोध भी हो रहा है और अब जब पार्टी में असंतोष दिख रहा है तो मुख्यमंत्री ने मानक तय करने की बात कही है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।