Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

एग्जिट पोल के आंकड़ों पर CM धामी का बड़ा बयान, कहा-10 मार्च को भाजपा जश्न मनाएगी

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों पर हुई वोटिंग के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. उत्तराखंड में एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि अंतिम परिणाम आने पर बीजेपी को और सीटें मिलेंगी. उन्होंने कहा कि अभी ‘सभी एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि बीजेपी बहुमत से सरकार बनाएगी. कुछ 45 सीटें दिखा रहे हैं तो कुछ 47 सीटें. लेकिन मेरा मानना है कि अंतिम परिणाम आने पर और सीटें होंगी. उत्तराखंड के लोगों ने हम पर विश्वास दिखाया है और हम सरकार बनाएंगे.’

सीएम धामी ने कहा कि एग्जिट पोल के जो आंकड़े सामने आए हैं उससे भी ज्यादा सीटें 10 मार्च को भाजपा की प्रदेश में आएंगी। सीएम ने दावा किया कि पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। साथ ही सीएम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव में कड़ी मेहनत की है। बूथ अध्यक्षों,पन्ना प्रमुखों के साथ सभी इकाइयों ने बेहतर काम किया है। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए कामों पर जनता मुहर लगाएगी। 10 मार्च को भाजपा जश्न मनाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें