Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई

khatima bjp mla

देहरादून : 22 अगस्त यानी की रविवार को रक्षाबंधन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक परम्पराओं से जुड़े इस पर्व का ऐतिहासिक महत्व है। उन्होंने कहा कि बहनों की सहभागिता के बिना राज्य के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। राज्य सरकार प्रदेश की माताओं और बहनों की भलाई के लिये पूरे समर्पित भाव से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन माताओं-बहनों के लिए उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में प्रदेश के अंदर निःशुल्क यात्रा करने की भी सुविधा प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी से कोरोना के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियां बरतते हुए रक्षाबंधन त्यौहार मनाने की अपील की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें