Dehradun News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को इगास पर्व की बधाई

Cm dhami

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व /बूढ़ी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है।

बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने इगास पर छुट्टी का ऐलान किया है। पहले छुट्टी इतवार को घोषित की गई थी लेकिन इसके बाद सरकार ने सोमवार को सार्वजनिक अवकाश का फैसला लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें