Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

मुख्यमंत्री धामी ने की सफाई कर्मचारियों का मानदेय 500 रूपये प्रतिदिन किये जाने की घोषणा

devbhoomi newsदेहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सफाई कर्मचारियों को सौगात दी। बता दें कि सीएम धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद भकवाना के नेतृत्व बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही कर्मचारियों की अन्य कई समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों के व्यापक हित में उनके मानदेय को 350 रूपये प्रतिदिन के स्थान पर 500 रू. प्रतिदिन किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर, मदन वाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें