Dehradun NewsHighlight

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश, वोटर जागरूकता कार्यक्रम पर दिया जाए विशेष ध्यान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने आगामी लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए वोटर जागरूकता कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वीप गतिविधियों के साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का सहयोग लिया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को वोटर जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जाए।

निर्वाचन संबंधी तैयारियों को लेकर की बैठक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। डॉ पुरुषोत्तम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी मैनेजमेंट प्लान और आयोग के मानकों के अनुरूप स्टेट डिप्लॉयमेंट प्लान बना लिया जाए।

वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए बनाई जाए रणनीति

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों की ट्रेनिंग सबसे महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कार्मिक पूरी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें। डॉ पुरुषोत्तम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी विजिल जैसी अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। लोगों तक इसकी जानकारी अधिक से अधिक पहुंचाई जाए। वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए बूथ वार रणनीति बनाई जाए। बूथ स्तरीय जागरूकता समूहों को सक्रिय किया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें