ReligiousUttarakhand

सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

Chhath Mahaparv concluded with offering Arghya to Sun
छठ पूजा महापर्व आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। छठ पूजा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नदियों के किनारे और कृत्रिम घाटों पर पर जमा होकर पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर जोरदार आतिशबाजी भी की।

उत्तराखंड में आज पूर्वांचल का प्रसिद्ध त्यौहार छठ महापर्व लालकुआँ में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लालकुआँ छठ पूजा समिति समेत नगर के आधा दर्जन क्षेत्रों में छठ महोत्सव के भव्य आयोजन में पहुँचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट समेत तमाम जनप्रतिनिधियो ने छठ मैया की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। कल देर शाम महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की करने के बाद व्रत रखा जिसके बाद आज सुबह सूर्यदेव की पूजा अर्चना के बाद मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की।

इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कार्यक्रम में पहुंचकर सभी क्षेत्रवासियो को छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा कि छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति व आस्था का पर्व होने के साथ ही आपसी भाईचारा और सौहार्द का संगम है। उन्होंने कहा कि सूर्य के कई तरह से बहुत फायदे हैं जिसको वैज्ञानिकों ने भी माना है, सूर्य की धूम में कई तरह के रोगों से लड़ने की क्षमता होती है, तो वही भक्ति और आस्था का पर्व छठ पूजा हमें जीवन में उल्लास और धैर्यवान बनने की प्रेरणा देता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें