Haridwar NewsHighlight

लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करके संचालक फरार, कर्मचारियों ने की पुलिस से शिकायत

BANK FRAUD IN DEHRADUN
लकसर : हरिद्वार जिले के लक्सर में एक फाइनेंस कंपन्नी द्वारा कई ग्राहकों को चूना लगाकर फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि कंपनी संचालक करीबन पचास से अधिक ग्राहकों की लाखों की राशि लेकर चम्पत हो गया है। इस मामले में ग्राहकों समेत कम्पनी के कर्मचारियों ने भी कोतवाली पहुंचकर कंपनी संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।
आपको बता दें कि कंपनी की कर्मचारी अवंतिका ने पुलिस को दी तहरीर में शिकायत की कि मोहमदपुर बुजुर्ग गाँव के एक युवक ने लक्सर में फाइनेंस कंपनी खोली थी। जहां वो नौकरी करते थे। क्षेत्र के पचास से अधिक लोगों को लाखों का लोन देने के सपने दिखाकर उनसे फाइल बनाने के नाम पर प्रत्येक से तीन हजार की राशि वसूली थी. कर्मचारियों का आरोप है कि संचालक ग्राहकों का तमाम पैसा ऐंठ कर गुपचुप तरीके से चंपत हो गया और ग्राहक अब उन्हें परेशान कर रहे हैं. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है.
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें